अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

abhishek bachchanबॉलीवुड के जूनियर बच्चन अभिषेक दो साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अभिषेक बहुत जल्द ही मनमर्जियां में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म मनमर्जियां 14 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिषेक ने कहा कि उन्होंने जो दो साल का ब्रेक लिया था, उसमें उन्होंने कमाया है, गंवाया नहीं है। अभिषेक ने कहा, 'मेरे पिता अमिताभ बच्चन ने 1991 में पांच साल का ब्रेक लिया था लेकिन उसके बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्हें दोबारा वापसी करने में थोड़ा समय लगा लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता।
मैंने दो साल का ब्रेक जान बूझकर लिया था क्योंकि मैं ऐसी फिल्में करना चाहता था, जिनके सीन मुझे रात भर सोने न दें। फिल्म में अपने किरदार को लेकर मैं ये सोचता रहूं कि अगला सीन मैं कैसे कर पाऊंगा। मुझे वैसी फीलिंग फिल्मों के माध्यम से नहीं आ रही थी। मुझे ऐसा लगने लगा था कि मैं जो भी फिल्म कर रहा हूं, वह बहुत ही आसान है, जिसके चलते मैंने जानबूझकर फिल्मों से दो साल का ब्रेक लिया।' अभिषेक के इस फिल्म में काम करने का एक कारण अनुराग कश्यप भी हैं। उनका नाम सुनते ही उन्होंने यह फिल्म करने के लिए हां कह दिया था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

Comments

Popular posts from this blog

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video