'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू ने कश्मीरी रंग में ढाया कहर, करीना कपूर के गाने पर जमकर थिरकीं...
नई दिल्ली: 'साथ निभाना साथिया (Saath Nibhaana Saathiya)' में गोपी बहू का किरदार निभाकर टीवी एक्ट्रेस जिया माणेक देशभर में पॉपुलर हुईं. 32 वर्षीय जिया ने 'साथ निभाया साथिया' में ऐसी संस्कारी बहू का किरदार निभाया, जिसकी वजह से उन्हें खूब सराहना मिली. लंबे समय से जिया छोटे पर्दे से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं. इन दिनों जिया कश्मीर की सैर कर रही हैं और उन्होंने कश्मीरी ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर अपना वीडियो जारी किया है.जिया ने बताया कि वह हमेशा से कश्मीरी आउटफिट पहनना चाहती थीं और जैसे ही उन्हें यह मौका मिला, वैसे ही एक्ट्रेस ने कश्मीर की खूबसूरत वादियों में डांस करना शुरू कर दिया. वीडियो में जिया, बॉलीवुड स्टार्स शाहिद कपूर और करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट (2007)' के गाने ये इश्क हाय... पर थिरकती दिखाई दे रही हैं. इसमें जिया, करीना कपूर के डांस स्टेप को कॉपी करती दिख रही हैं.
Comments
Post a Comment