योगी आदित्यनाथ की बायोपिक 'जिला गोरखपुर' अब नहीं बनेगी, डायरेक्टर ने बताई ये वजह

योगी आदित्यनाथ की बायोपिक 'जिला गोरखपुर' अब नहीं बनेगी, डायरेक्टर ने बताई ये वजहनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की कथित बायोपिक 'जिला गोरखपुर' का प्रोजेक्ट अब बंद हो गया है. फिल्म के डायरेक्टर विनोद तिवारी ने बयान जारी करके जानकारी दी है कि वे इस फिल्म को नहीं बनाएंगे. शनिवार को फिल्म की टीम ने 'जिला गोरखपुर (Jila Gorakhpur)' का पोस्टर रिलीज किया था. इसके बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन आया था. फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी ने देश और समाज हित में फिल्म को बंद करने की घोषणा की ही है. पोस्टर के रिलीज होते ही ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी कि 'जिला गोरखपुर' योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है.

फिल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद तिवारी ने अपने बयान में कहाः "समस्त देशवासियों को में ये सूचित करता हूं कि मेरी फिल्म 'जिला गोरखपुर' की घोषणा के तुरंत बाद जन साधारण के द्वारा सोशल मीडिया में दी गई समीक्षा से मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसके बारे में स्वतः विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे है जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नही है किंतु इन कयासों और दुष्प्रचारों से जन साधारण की भावनाए अवश्य आहत हो रही है. चूंकि मेरा उद्देश्य न तो किसी की भावनाओ को आहत करना है ना ही समाज मे किसी प्रकार का विद्वेश फैलाना है. अतः देश तथा समाज के हित में इस फ़िल्म प्रोजेक्ट को में बंद करने जा रहा हूं."

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video