हिमा दास पर बायोपिक बनना चाहते हैं अक्षय कुमार, कहा- रील नहीं, असली नायकों की जिंदगी पर बने फिल्म

हिमा दास पर बायोपिक बनना चाहते हैं अक्षय कुमार, कहा- रील नहीं, असली नायकों की जिंदगी पर बने फिल्मनई दिल्ली: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म 'गोल्ड' की कहानी आजादी के बाद देश को हॉकी में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले कोच तपन दास पर आधारित है. 'गोल्ड' में प्रमोशन में जुटे अक्षय ने महिला धावक और असम की रहने वाली 18 साल की हिमा दास पर बायोपिक बनाना की इच्छा जाहिर की है. हिमा ने हाल ही में आईएएएफ की अंडर-20 चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत इतिहास रचा था. वह आईएएएफ टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला धावक बनी थीं.

हिन्दी फिल्मों में बायोपिक के बढ़ते चलन पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कहा कि वह कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी जिंदगी पर बायोपिक बने. इस तरह की फिल्में रील नायकों पर नहीं बल्कि रियल लाइफ यानी असल जिंदगी के नायकों पर बननी चाहिए. 

‘मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरे ऊपर बायोपिक बनायी जाये और मैं कभी अपनी जिंदगी पर कोई किताब नहीं लिखूंगा.’’
 

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video