तो इस वजह से Mulk के सेट पर असहज हुए ऋषि कपूर, डायरेक्टर ने खोला राज़

तो इस वजह से Mulk के सेट पर असहज हुए ऋषि कपूर, डायरेक्टर ने खोला राज़नई दिल्ली: निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है कि आ रही फिल्म 'मुल्क' की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा भी आया था, जब दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर बहुत असहज महसूस करने लगे थे. अनुभव ने अपने बयान में कहा, "ऋषि कपूर ने छह कैमरों वाले सेट-अप में काम करने के लिए खुद को उसी तरह ढालकर बेहतरीन काम किया, इसके पहले उन्होंने कभी भी ऐसे सेट-अप में काम नहीं किया था. चूंकि, वह अधिकांश फिल्मों में सिंगल कैमरा सेट-अप में काम करते रहे हैं, तो उन्हें सहज होने में एक दिन लग गया."


निर्देशक ने कहा कि अदालत के दृश्यों में वास्तविकता का पुट लाने के लिए उन्होंने छह कैमरा सेट-अप से शूटिंग करने का फैसला किया और चूंकि ऋषि सिंगल या दो कैमरों के सेट-अप में अभिनय करते आए हैं तो वह बहुत असहज महसूस करने लगे. हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को छह कैमरा सेट-अप में काम करने के लिए ढाल लिया. 

 

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video