Super 30 वाले आनंद कुमार के बाद अब प्रकाश झा बनायेंगे बिहार के इस गणितज्ञ पर बायोपिक
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर प्रकाश झा बिहार के रहनेवाले मशहूर गणितज्ञ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनायेंगे.
अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्ष सिद्धांत को चुनौती देनेवाले डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के बारे में मशहूर है कि नासा में अपोलो की लांचिंग से पहले जब 31 कंप्यूटर कुछ समय के लिए बंद हो गए, तो कंप्यूटर ठीक होने पर उनका और कंप्यूटर्स का कैलकुलेशन एक था.
गणितज्ञ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह पर बायोपिक बनाने की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा, डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार के उत्कृष्ट गणितज्ञ हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं. उनकी जिंदगी बहुत प्रेरणादायी है. मैं उनकी बायोपिक का निर्देशन करने जा रहा हूं.
इससे पहले प्रकाश झा के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'जय गंगाजल' 2016 में आयी थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं.
फिल्म के प्रोड्यूसर अमोद सिन्हा कहते हैं, डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार के बहुत बड़े गणितज्ञ हैं. वे अभी मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं. मैंने डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के बारे में काफी पढ़ा है और उनकी जिंदगी को ऑब्जर्व भी किया है.
उनका जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा और अब हम उन पर फिल्म बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिलहाल हम इसके कास्टिंग पर काम कर रहे हैं, जिसकी घोषणा भी हम आर्टिस्ट के कंफर्मेशन के बाद करेंगे.
मालूम हो कि प्रोड्यूसर अमोद सिन्हा के पिता विनय कुमार सिन्हा हैं, जो सलमान खान और आमिर खान स्टारर ब्लॉक बस्टर फिल्म 'अंदाज अपना अपना' को प्रोड्यूस किया था.
जानें डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह को
बिहार के भोजपुर स्थित बसंतपुर में गरीब परिवार में जन्मे डॉ वशिष्ठ में अद्भुत प्रतिभा थी. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के गणितज्ञ-प्रोफेसर जेएल केली ने उन्हें 'आर्यभट्ट की परंपरा का गणितज्ञ' कहा था.
भोजपुर की उर्वर धरती में जन्मे वशिष्ठ जी के लिए तीन दशक पूर्व अपने नियम और मान्यताओं को बदला था, पटना विश्वविद्यालय ने.
Comments
Post a Comment