Bakrid 2018: आमिर, शाहरुख, सलमान सहित इन बॉलीवुड स्टार्स ने ईद पर कुछ यूं दी बधाई
नई दिल्ली: बकरीद के मौके पर आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋषि कपूर, वरुण धवन, हुमा कुरैशी और अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने ईद-उल-जुहा पर शांति और समृद्धि की कामना की. आमिर खान ने बुधवार को अपने ऑफिशियल अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, "सभी को ईद की बधाई. ईद मुबारक." '3 इडियट्स' के को-स्टार बोमन ईरानी ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा, "हमेशा खुशी, शांति और समृद्धि मिले." वहीं निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया, "सभी को ईद मुबारक..प्यार, खुशियां और भाईचारा."
अभिनेता राजपाल यादव ने आशा व्यक्त की है कि यह ईद असीमित आनंद लाए, खास दिन आपकी सारी कामनाएं पूरी हों और आप और आपके पूरे परिवार को अल्लाह का आशीर्वाद मिले. अनिल कपूर ने ईद के आनंदमय अवसर पर सभी को 'दिल से शुभकामनाएं' दी है. धर्मेद्र, अरशद वारसी, इनामुलहक, रवीना टंडन, अमीषा पटेल और कियारा आडवाणी ने भी ट्विटर पर सभी को ईद की बधाई दी है.
दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान समेत तमाम टीवी एक्टर्स ने भी अपने फैन्स को बधाई दी है. देखा जाए तो इस बार भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी बधाई दी. ऐसे मौके पर देश के तमाम हस्तियों ने मुसलमान भाईयों को बधाई दी.
अभिनेता राजपाल यादव ने आशा व्यक्त की है कि यह ईद असीमित आनंद लाए, खास दिन आपकी सारी कामनाएं पूरी हों और आप और आपके पूरे परिवार को अल्लाह का आशीर्वाद मिले. अनिल कपूर ने ईद के आनंदमय अवसर पर सभी को 'दिल से शुभकामनाएं' दी है. धर्मेद्र, अरशद वारसी, इनामुलहक, रवीना टंडन, अमीषा पटेल और कियारा आडवाणी ने भी ट्विटर पर सभी को ईद की बधाई दी है.
0टिप्पणियां
बता दें, किसी भी त्यौहार के मौके पर बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को जरूर विश करते हैं. इसमें टीवी स्टार्स भी कभी पीछे नहीं हटती.दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान समेत तमाम टीवी एक्टर्स ने भी अपने फैन्स को बधाई दी है. देखा जाए तो इस बार भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी बधाई दी. ऐसे मौके पर देश के तमाम हस्तियों ने मुसलमान भाईयों को बधाई दी.

Comments
Post a Comment