पाकिस्तान में इमरान खान की सुरक्षा के लिए सतर्कता, राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे

पाकिस्तान में इमरान खान की सुरक्षा के लिए सतर्कता, राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगेइस्लामाबाद: पाकिस्तान में इमरान खान की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान डी-चौक या परेड ग्राउंड जैसी खुली जगह के बजाय राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथलेंगे. खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है.

उम्मीद की जा रही है कि 65 साल के इमरान खान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि खान ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी जिसमें सरकार के गठन के अलावा, वह कहां शपथ लेंगे और प्रधानमंत्री बनने के बाद कहां रहेंगे, इस पर भी चर्चा की गई.

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video