शाहरूख खान बोले- हॉलीवुड में काम का कभी नहीं मिला ऑफर

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान। (File Photo)बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का कहना है कि उन्हें कभी हॉलीवुड में काम करने का प्रस्ताव नहीं मिला। शाहरूख को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढाई दशक से अधिक का समय हो गया है। बॉलीवुड के कई कलाकार हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं लेकिन शाहरूख ने कभी हॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं किया है। 
न्यूज एजेंसी वार्ता के मुताबिक हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, ''मैं बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों की तरफ नहीं देख सकता। मैं चांद को रोज देखता हूं लेकिन उसे छू नहीं सकता। यह शुरुआत ओमपुरी जी से हुई उसके बाद प्रियंका, इरफान और अब नवाज को भी कुछ फिल्में हॉलीवुड से मिल रही हैं लेकिन मुझे कभी हॉलीवुड की फिल्मों का ऑफर ही नहीं मिला।'
शाहरुख ने मजाक में कहा कि शायद उनकी इंग्लिश थोड़ी कमजोर है। उन्होंने कहा, 'मुझे हॉलीवुड में टॉम क्रूज बहुत पसंद हैं और मैं कभी न कभी उन्हें हिंदी फिल्म में चांस दूंगा।'

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

कैमरा देखते ही यूं हंस पड़े छोटे नवाब, अपनी स्टाइलिश अंदाज में दिखे Cute तैमूर, देखें Video