इंडियन आर्मी की ताकत दिखाने आ रही 'पलटन', दमदार ट्रेलर देखने के बाद याद आ जाएगी 'बॉर्डर'

इंडियन आर्मी की ताकत दिखाने आ रही 'पलटन', दमदार ट्रेलर देखने के बाद याद आ जाएगी 'बॉर्डर'नई दिल्ली: पलटन (Paltan) फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तूफान मचा रहा है. इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको 'बॉर्डर' फिल्म की जरूर याद आ जाएगी. दोनों ही फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता हैं. यूट्यूब पर कुछ ही घंटे में 21 लाख से ज्यादा बार ट्रेलर देखा जा चुका है. यही हाल रहा तो 'पलटन' का ट्रेलर जल्द ही यूट्यूब पर टॉप 10 में ट्रेंड करने लगेगा. अनुभवी फिल्म निर्माता जेपी दत्ता अपनी आगामी फिल्म 'पलटन' के हर नए कंटेंट की रिलीज के साथ प्रत्याशा बढ़ाते हुए नजर आ रहे है. छोटे टीज़र और करैक्टर पोस्टर के साथ दर्शकों को लुभाने के बाद, निर्माताओं ने रिलीज होने वाले फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

फ़िल्म में सभी किरदार इंटेंस युद्ध के लिए तैयार पुरुषों की टोली वर्दी में नज़र आ रहे हैं. इसको देख कर यक़ीनन दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों के बीच रोमांच का स्तर बढ़ गया है.

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

कैमरा देखते ही यूं हंस पड़े छोटे नवाब, अपनी स्टाइलिश अंदाज में दिखे Cute तैमूर, देखें Video

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...