जितने में एक आम आदमी अपने पूरे महीने का खर्च चलाता है, उतने रूपए एक दिन के खाने पर खर्च कर देते हैं सलमान खान, खर्च जान हैरान रह जाएंगे आप!
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 54 वर्षीय सलमान ने अपने टैलेंट के दम पर पूरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है। 4 दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे सलमान के बारे में यूं तो एक सवाल जगजाहिर है कि वो शादी कब करेंगे, लेकिन एक और बड़ा सवाल ये है कि इतनी शानदार फिटनेस के मालिक सलमान खान अपने रोज के खाने पर कितना खर्च करते हैं। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान के एक दिन के खाने का खर्च कितना आता है।

बता दें कि सलमान खान खाने के बहुत शौकीन हैं। वो अपने एक दिन के खाने पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। बता दें कि सलमान खान अपने एक दिन के खाने पर लगभग 8 हजार रुपए खर्च कर देते हैं। वैसे तो कुछ लोगों की एक महीने की ही सैलरी 8 हजार रुपए होती है, लेकिन सलमान इतने रूपए एक दिन में अपने खाने पर खर्च कर देते हैं।
ये होता है नाश्ता
हालांकि सलमान अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाएं रखने के लिए अपने खाने में केवल पौष्टिक चीजों को ही शामिल करते हैं। बता दें कि सलमान खान सुबह नाश्ते में बहुत साधारण ही खाते हैं। उनके नाश्ते में दलिया और फल ही शामिल होता है।
ये होता है लंच और डिनर
सलमान खान उसके बाद दिन के खाने में मटर पनीर की सब्जी और चावल खाना पंसद करते हैं। लेकिन वह रात को खाने में नॉन वेज ही खाना पंसद करते हैं। सलमान खान अक्सर रात को चिकन ही खाते हैं। वैसे कहा जाता है कि सलमान खान का खाना बिना चिकन के पूरा नहीं होता है।
इसके अलावा सलमान खान दिनभर में कई तरह के फल और जूस भी लेते हैं। यानी अगर हम एक लाइन में कहे तो दिन भर थोड़ी-थोड़ी देर के बाद वह कुछ न कुछ खाते रहते हैं। गौरतलब है कि सलमान खान अपनी बॉडी को लेकर भी बहुत एक्टिव रहते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आजकल अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी हैं। हम तो यही उम्मीद कर रहे हैं कि सलमान खान की बाकी फिल्मों की तरह सुपरहिट साबित हो।
by khabarhindi
Comments
Post a Comment