'भारत' की शूटिंग से आई ये तस्वीर, रशियन सर्कस में करतब करते दिखे सलमान खान

नई दिल्ली: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत (Bharat)' ने मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब माल्टा में अगला शेड्यूल शुरू करने के लिए तैयार है.  सलमान खान और दिशा पटानी ने मुंबई में पहले शेड्यूल के दौरान दो ड्रामेटिक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग को अंजाम दिया था. फिल्म के पहले शेड्यूल में एक गाना भी शामिल था जिसकी झलक निर्देशक अली अब्बास जफर ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की.
 

पहला शेड्यूल खत्म होने की घोषणा करते हुए अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया, "भारत का मुंबई में पहला शेड्यूल हुआ पूरा. दो ड्रामेटिक एक्शन सीक्वेंसेस को फिल्माया गया...अब अगला ठिकाना मालटा...देसी रॉक एन रॉल के लिए रहें तैयार." भारत की कहानी 60 और 70 के दशक की रूसी सर्कस के इर्दगिर्द घूमती है जिसके लिए दिशा और सलमान लंबे समय से अपनी भूमिकाओं के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. फिल्म में  ट्रैपिप डांसर की भूमिका निभाने वाली दिशा ने दुनिया भर से सर्कस कलाकारों की मदद से इस कलाकारी को सिखा है.

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video