Kerala Flood: केरल में बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आए चहेते स्टार्स, किया ये नेक काम

Kerala Flood: केरल में बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आए चहेते स्टार्स, किया ये नेक कामनई दिल्ली: केरल में भारी बारिश की वजह से 164 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. बाढ़ की वजह से फंसे लोगों को NDRF की टीम नाव और हेलिकॉप्टर के जरिए बचाव कार्य जारी रखी है. भारी वर्षा के कारण केरल राज्य के कई शहर और गांव के लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और राहत शिविर में जाकर रहना पड़ रहा है. ऐसे में उनके खाने-पीने, हेल्थ, रहने आदि के खर्चे के इंतजाम के लिए सरकार के अलावा साउथ इंडियन सिनेमा के कलाकारों ने भी राहत कोष दी है. मलयालम, तमिल और तेलुगु एक्टर्स ने भी रिलीज फंड के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं. 


साउथ के इन एक्टर्स ने केरल में भारी बारिश की वजह से आए बाढ़ के लिए राहत कोष प्रदान की है. आइए जानते हैं उन कलाकारों के नाम जिन्होंने रिलीफ फंड के लिए पैसे दिये...

1. ममूटी और बेटे दुलकर सलमान - 25 लाख
2. कमल हासन - 25 लाख
3. मोहन लाल - 25 लाख
4. अल्लु अर्जुन - 25 लाख
5. विजय सेतुपति - 25 लाख
6. धनुष - 15 लाख
7. सूर्य शिवकुमार - 10 लाख
8. कार्ति - 10 लाख
9. सिद्धार्थ - 10 लाख
People of Kerala will always occupy a special place in my heart for the unmatchable Love & Affection they shower . Their Love & the Loss is Unmatchable. But still I take the Honour to do my bit. I hereby pledge to donate 25,00,000 for the . Love “M”Allu Arjun

बता दें, सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, इडुक्की और मल्लापुरम हैं. क़रीब 30 हजार लोग राहत कैंप में रहने के मजबूर हैं. बारिश और बाढ़ की वजह से वयानाड और एर्नाकुलम जैसे कई इलाकों की सड़कें कट गई हैं. इन सड़कों को दुरुस्त करने की कोशिश जारी है.
via ndtv

Comments

Popular posts from this blog

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां...देखें Photo