शाहरुख खान 'जीरो' के शूटिंग पर डायेक्टर को करते थे तंग, बार-बार पूछते रहे सिर्फ एक ही सवाल ,देखें टीजर- khabar seemanchal mae

शाहरुख खान 'जीरो' के शूटिंग पर डायेक्टर को करते थे तंग, बार-बार पूछते रहे सिर्फ एक ही सवालनई दिल्ली: निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य भूमिका निभा रहे शाहरूख खान अक्सर उनसे पूछते थे कि उन्हें यह फिल्म बनाने में मजा आ रहा है या नहीं. राय ने कहा कि उन्होंने शूटिंग से पहले शाहरूख से कहा था, ‘‘सर मुझे फिल्म बनाने के वक्त मौज चाहिए होता है.’’ उन्होंने कहा कि इसे शाहरूख ने शूटिंग के दौरान याद रखा. राय ने कहा, ‘‘उन्होंने शब्द पकड़ लिए और मुझसे अक्सर पूछते रहते थे ‘क्यों, मौज आ रहा है ना’ और मैं जवाब देता रहता था कि हां. कभी दबाव की स्थिति नहीं रही क्योंकि वह सुनिश्चित करते थे कि प्रक्रिया मजेदार रहे.’’


उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं खान साहब के चेहरे पर तनाव देख लेता तो मैं बहुत दबाव में आ जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’’ ‘जीरो’ फिल्म में शाहरूख बौने कद के व्यक्ति की भूमिका में है. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में है. फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी. 

देखें टीजर-



कहा जा रहा है कि फिल्म में दिवंगत श्रीदेवी भी कैमियो में नजर आ सकती हैं. वैसे भी शाहरुख खान को एक हिट की दरकार है क्योंकि उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ चमत्कार नहीं कर सकी हैं. उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान का बौना अवतार उनके फैन्स और दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

कैमरा देखते ही यूं हंस पड़े छोटे नवाब, अपनी स्टाइलिश अंदाज में दिखे Cute तैमूर, देखें Video

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...