बॉलीवुड में पहली बार ऐसे रिलीज हुआ 'सुई-धागा' का LOGO, दिल जीत लेगा अनुष्का-वरुण का ये वीडियो

बॉलीवुड में पहली बार ऐसे रिलीज हुआ 'सुई-धागा' का LOGO, दिल जीत लेगा अनुष्का-वरुण का ये वीडियोनई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' ने बॉलीवुड में कुछ अलग ही धमाका कर डाला है. बॉलीवुड में पहली बार ऐसा लोगो रिलीज किया गया, जिसको पहले कभी रिलीज नहीं किया गया था. फिल्म आने से पहले रिलीज होने वाला लोगो, पोस्टर, टीजर या ट्रेलर से यह बिल्कुल अलग है. यशराज फिल्म्स के बैनरतले बनी फिल्म 'सुई धागा' का लोगो कुछ अलग अंदाज में रिलीज किया गया. फिल्म का लोगो कंप्यूटर के जरिए नहीं बल्कि इम्ब्रॉयडरी के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा गया. अलग-अलग राज्य में कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्ब्रॉयडरी हस्त कलाकारों के जरिए लोगो बनवाये गये.

सभी राज्य के हथकरघा कलाकारों द्वारा बनाए गये लोगो को अब 'सुई धागा' फिल्म के प्रमोशन में यूज करेंगे. यशराज फिल्म द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किये गये 3 मिनट 53 सेकेंड का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. लोगो रिलीज करने के इस नये तरीके को दर्शकों और फैन्स का भी प्यार मिल रहा है. लोगो में हिन्दी में ''सुई धागा Made In India'' लिखा हुआ है. लगभग सभी लोगो कलरफुल और अलग-अलग डिजाइन से भरे हुए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video