नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां...देखें Photo

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां...देखें Photoनई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं. जी हां, आपने सही सुना. नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसका ऐलान किया है, और इस खास मौके की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में नेहा धूपिया अंगद बेदी की बाहों में हैं और अंगद बेदी उनके पेट की ओर इशारा कर रहे हैं. नेहा धूपिया ने इस फोटो के साथ मैसेज लिखा हैः "नई शुरुआत हो रही है...हम तीन...सतनाम वाहे गुरु." इस तरह से काफी लंबे समय से नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है. नेहा धूपिया और अंगद बेदी को इस मौके पर सबसे पहले बधाई देने वालों में मलाइका अरोड़ा खान हैं. 

 
 
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on 

मलाइका अरोड़ा खान ने नेहा धूपिया को उनके इस स्टेटस पर बधाई दी है. खास बात यह है कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी सरप्राइज मैरिज की न्यूज भी सोशल मीडिया के जरिये ही दी थी. एक बार फिर उन्होंने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की खबर अपने फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से ही दी है. अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें डाली हैं, जिनमें ये कपल इस खास पल को इंजॉय करता नजर आ रहा है. 

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video