शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा की रिंग की फोटो आई सामने, देखें PICS

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज कल निक के साथ सगाई की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। पिछले कुछ दिनों से ये खबरें भी आ रही हैं कि वो अब अपने रिलेशन की अनाउंसमेंट करने वाली हैं, लेकिन इसी बीच प्रियंका की एक फोटो काफी वायरल हो रही है।
दरअसल, हाल ही में मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर, काजोल, रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान, खुशी कपूर, हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स शामिल थे। अब इस पार्टी से जो चीज सुर्खियों में आई है वो है प्रियंका की रिंग।
दरअसल, प्रियंका और रवीना की एक फोटो है जिसमें प्रियंका ने रवीना को पीछे से हग कर रखा है। इसी तस्वीर में प्रियंका की रिंग दिख रही है। प्रियंका की इस रिंग को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ये प्रियंका की वही सगाई की रिंग तो नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

कैमरा देखते ही यूं हंस पड़े छोटे नवाब, अपनी स्टाइलिश अंदाज में दिखे Cute तैमूर, देखें Video

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...