रणबीर कपूर से शादी को लेकर आलिया ने कही ये SHOCKING बात

रणबीर कपूर से शादी को लेकर आलिया ने कही ये SHOCKING बातबॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। दोनों को साथ में कई बार पार्टी और इवेंट्स में साथ देखा जाता है। पिछले कुछ दिनों से तो दोनों की शादी की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। तो जब हाल ही में आलिया से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मैं अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं देती और न ही उन पर कुछ बोलना पसंद करती हूं। अफवाहें कुछ बोलने या जवाब देने के लिए नहीं होती है।
आलिया ने आगे कहा, 'जब तक आप मेरी प्राइवेसी में नहीं घुस रहे हैं तब तक ठीक है। सच बोलूं तो मैं प्रोफेशनली और पर्सनली बहुत ही खुश हूं और मुझे कोई इशू नहीं है।'
रणबीर की Ex कैटरीना के साथ मनमुटाव पर ये बोलीं आलिया
आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को शुरू से ही करीबी दोस्त माना जाता है। वे आमतौर पर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और दोस्ती की तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं लेकिन जब से आलिया और रणबीर कपूर के बीच दोस्ती बढ़ी है, ऐसी खबरें थी कि आलिया और कैटरीना के संबंध अब उतने अच्छे नहीं रहे हैं। तो आलिया से जब पूछा गया कि कैटरीना उनकी तस्वीरों को लाइक नहीं करती हैं तो आलिया ने कहा, 'मैं अपने इंस्टाग्राम लाइक्स चेक नहीं करती। इसलिए मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता लेकिन हां हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं।'

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video