VIDEO: ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर बनकर बोले अक्षय कुमार- 'रोड किसी के बाप की नहीं'

akshay-kumarबीते रोज ही ये खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करेंगे। जिसके लिए सरकार ने अक्षय कुमार को सड़क सुरक्षा का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। सरकार का मकसद देश में सड़क दुर्घटनाओं में मृ़तकों की बढ़ती संख्या में कमी लाना है और आज 14 अगस्त को इस कैम्पेन का नया वीडियो भी सामने आ चुका है। जिसमे अक्षय कुमार फनी अंदाज में एक शख्स को ट्रैफिल रूल तोड़ने पर सबक सिखाते दिख रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर किया शेयर...
ये वीडियो फेसबुक पर अक्षय कुमार ने ही पोस्ट किया है। इस वीडियो में अक्षय मुंबई ट्रैफिक पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए रोड सेफ्टी के बारे में बताया और लिखा कि ''अपना और दूसरों का ख्याल रखे, क्योंकि रोड किसी के बाप की नहीं होती.'' इस वीडियो को देखकर आपको हंसी तो आएगी लेकिन एक अहम मैसेज भी मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस बने अक्षय कुमार ने अलग अंदाज में शख्स को ट्रैफिल रूल तोड़ने पर सबक सिखाया। इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में अक्षय ने ना सिर्फ दमदार एक्टिंग की बल्कि अच्छा मैसेज भी दिया है।
काफी मजेदार है वीडियो...
वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी पर सवार एक आदमी अपने परिवार के साथ लोकमान्य तिलक मार्ग की नो एंट्री में घुस जाता है। एंट्री करते ही सामने ट्रैफिक ऑफिसर बने अक्षय कुमार आ खड़े होते हैं। अक्षय कुमार उस आदमी को देखते ही लोकमान्य तिलक की तारीफ करना शुरू कर देते हैं, ये समझकर कि वह उनका बेटा है। तारीफ करते हुए आखिर में अक्षय उस आदमी से कहते हैं कि आज सुबह कि वह उनके पिता की तस्वीर पर हार चढ़ाकर आए हैं, इसके बाद वो आदमी कह उठता है कि उसके पिता जिंदा हैं। इस पर अक्षय कुमार का जवाब आता है- 'क्या यह आपके बाप का रोड नहीं है? तो फिर नो एंट्री में एंट्री क्यों ली आपने?' यह बात कहते हुए अक्षय कुमार उस आदमी का चालान काटते हैं और ट्रैफिक रूल्स के लिए सतर्क कर कहते हैं कि रोड किसी के बाप की नहीं होती।

Comments

Popular posts from this blog

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां...देखें Photo