कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Videoनई दिल्ली: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) गुत्थी से लेकर डॉक्टर मशहूर गुलाटी के अपने किरदारों से दर्शकों को गुदगुदा चुके हैं और बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार भी उनकी एक्टिंग और कॉमेडी के कायल हैं. सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के 'कॉमेडी नाइट्स वीद कपिल शर्मा' के साथ गुत्थी बनकर आए और छा गए. लेकिन कपिल शर्मा के साथ उनकी कही-सुनी चलती रही और ये दोस्ती टूट गई. लेकिन सुनील ग्रोवर कॉमेडी के दुनिया के बादशाह हैं, और अब वे बॉलीवुड में भी बड़ा हंगामा करने जा रहे हैं. सुनील ग्रोवर सलमान खान (Salman Khan) की अगली फिल्म 'भारत (Bharat)' में एक्टिंग कर रहे हैं, और 'भारत' के सेट पर सुनील ग्रोवर का चार्म जबरदस्त ढंग से चल रहा है. पहले उनका चार्म सलमान खान पर चला तो इस बार बारी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की है. 

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर