BIGG BOSS 12: सलमान खान नहीं शाहरुख थे इस शो के होस्ट के लिए पहले दावेदार, ऐसे पलटा मामला
BIGG BOSS 12: सलमान खान ‘बिग बॉस’ सीजन 12 के साथ दर्शकों के घर 16 सितंबर को पहुंचने वाले हैं। ऐसे में दर्शक इस पॉपुलर रिएलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान इस शो को लंबे समय से होस्ट करते आ रहे हैं। शो का पिछला सीजन सुपरहिट साबित हुआ था। ऐसे में लोगों ने पहले ही अंदाजे लगा लिए थे कि इस बार भी सलमान खान ही सीजन 12 को होस्ट करेंगे।
कन्फर्मेशन के बाद सलमान के फैन्स काफी खुश थे। ऐसे में सलमान खान बताते हैं कि वह इस शो को होस्ट करने के लिए मेकर्स की पहली चॉइस नहीं थे। जी हां, सलमान एक इवेंट के दौरान खुलासा करते हुए कहते हैं कि वह बिग बॉस शो को होस्ट करने के लिए मेकर्स की पहली चॉयस नहीं थे। सलमान बताते हैं कि बिग बॉस को होस्ट करने के लिए शाहरुख खान के नाम पर चर्चा की गई थी। इसके लिए शाहरुख को चुना गया था।
Comments
Post a Comment