Popular posts from this blog
अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर
बॉलीवुड के जूनियर बच्चन अभिषेक दो साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अभिषेक बहुत जल्द ही मनमर्जियां में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म मनमर्जियां 14 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिषेक ने कहा कि उन्होंने जो दो साल का ब्रेक लिया था, उसमें उन्होंने कमाया है, गंवाया नहीं है। अभिषेक ने कहा, 'मेरे पिता अमिताभ बच्चन ने 1991 में पांच साल का ब्रेक लिया था लेकिन उसके बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्हें दोबारा वापसी करने में थोड़ा समय लगा लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। मैंने दो साल का ब्रेक जान बूझकर लिया था क्योंकि मैं ऐसी फिल्में करना चाहता था, जिनके सीन मुझे रात भर सोने न दें। फिल्म में अपने किरदार को लेकर मैं ये सोचता रहूं कि अगला सीन मैं कैसे कर पाऊंगा। मुझे वैसी फीलिंग फिल्मों के माध्यम से नहीं आ रही थी। मुझे ऐसा लगने लगा था कि मैं जो भी फिल्म कर रहा हूं, वह बहुत ही आसान है, जिसके चलते मैंने जानबूझकर फिल्मों से दो साल का ब्रेक लिया।' अभिषेक के इस फिल्म में काम करने का एक...
कैमरा देखते ही यूं हंस पड़े छोटे नवाब, अपनी स्टाइलिश अंदाज में दिखे Cute तैमूर, देखें Video
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर किसी सेलीब्रिटी के कम नहीं हैं. उनकी आए दिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, कुछ ऐसे ही अलग अंदाज में एक बार फिर अपने घर से अंदर जाते हुए देखे गए. तैमूर इन दिनों प्ले स्कूल जाना शुरू कर दिया है. तैमूर हमेशा नैनी के साथ दिखाई देते हैं. हाल ही में बॉलीवुड फोटोजर्नलिस्ट विरल भयानी ने वीडियो पोस्ट किया किया. इस वीडियो में नैनी के साथ तैमूर भी कार से उतरे और दूर खड़े कैमरापर्सन ने जोर से तैमूर-तैमूर आवाज लगाई. इस आवाज को सुनते ही तैमूर बिल्कुल खिल-खिलाकर हंस पड़ें. तैमूर की स्माइल इतनी क्यूट है कि कैमरा क्लिक करने वाले पर्सन इसे कैद करने में थोड़ा भी समय नहीं लगाता. तैमूर के कई पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. पिछली बार जब उन्हें देखा गया था तो एक शख्स तैमूर के साथ सेल्फी खींचने की कोशिश करता है तो नैनी उसे झिड़क देती है. इतने में सोहा अली खान इनाया के साथ आ जाती हैं.
Comments
Post a Comment