कांग्रेस नेता शशि थरूर को मिला था सलमान खान की फिल्‍म में काम का ऑफर

कॉन्ग्रेस के एमपी शशि थरूर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर ने एक रोल ऑफर किया था। इस फिल्म में सलमान खान भी थे लेकिन शशि ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। सोशल मीडिया स्टार नाम के शो में बात करते हुए थरूर ने कहा कि मेरे पास एक रोल आया था। ये सलमान खान की फिल्म थी और इस फिल्म के निर्देशक भी काफी मशहूर हैं। मुझे इस फिल्म में एक विदेश मंत्री का रोल करना था। लेकिन मेरे एक अच्छे मित्र ने मुझे सलाह दी थी कि अगर तुम्हें विदेश मंत्री बनना है तो विदेश मंत्री के रोल के बारे में ज़्यादा मत सोचो। मुझे उस दोस्त की सलाह ठीक लगी और मैंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

VIDEO:शाहरुख खान उर्फ ​​एसआरके के जन्मदिन समारोह उनके निवास मन्ना के बाहर ...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video