‘MiShRa रख लो सर’, दूसरी बार पिता बने शाहिद कपूर को यूजर्स सुझा रहे मजेदार नाम
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। शाहिद और मीरा के घर नन्हा मेहमान आया है। जानकारी के मुताबिक मीरा ने नन्हें बच्चे को जन्म दिया है। यहां आपको बता दें कि शाहिद और मीरा को एक बेटी भी है जिसका नाम मीशा है। बहरहाल शाहिद के पिता बनने पर कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शाहिद कपूर के पिता बनने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।
अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों पेटर्निटी लीव पर हैं और जल्दी ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे। बहरहाल सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इस अभिनेता के घर आए नन्हें मेहमान का स्वागत किया है और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं कई लोगों ने नए मेहमान का मजेदार नाम भी पेरेंट्स को सुझाया है। दूसरी बार पिता बने शाहिद कपूर को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपने बेटे का नाम ‘MiShRa’ रखने का भी सुझाव दिया है।
Comments
Post a Comment