#MeToo: अक्षय कुमार ने रुकवाई नाना पाटेकर और साजिद खान की फिल्म 'हाउसफुल 4', बताई ये वजह

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी #MeToo कैंपेन का सपोर्ट करते हुए बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल करने के लिए प्रोड्यूसर्स के रिक्वेस्ट किया है. अक्षय कुमार का कहना है कि इस मसले पर जब तक कोई निर्णय नहीं आ जाता तब तक फिल्म को रोक देनी चाहिए. अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नोट जारी किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं अभी-अभी वापस लौटा हूं और सभी जगह डिस्टर्ब करने वाली खबरें पढ़ रहा हूं.
मैंने 'हाउसफुल 4' के प्रोड्यूसर्स से रिक्वेस्ट की है कि इस मामले के इंवेस्टिगेशन तक शूटिंग कैंसिल कर दी जाए. यह मामला कुछ ऐसा है जिसके लिए कड़ी कार्रवाई की जरूरत है. मैं इस केस से जुड़े किसी भी दोषी के साथ काम नहीं करूंगा और जो लोग उत्पीड़न के शिकार हुए हैं उनकी बातें सुननी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए.'
read more at ndtv
Comments
Post a Comment