योगी आदित्यनाथ की बायोपिक 'जिला गोरखपुर' अब नहीं बनेगी, डायरेक्टर ने बताई ये वजह
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की कथित बायोपिक ' जिला गोरखपुर ' का प्रोजेक्ट अब बंद हो गया है. फिल्म के डायरेक्टर विनोद तिवारी ने बयान जारी करके जानकारी दी है कि वे इस फिल्म को नहीं बनाएंगे. शनिवार को फिल्म की टीम ने 'जिला गोरखपुर (Jila Gorakhpur)' का पोस्टर रिलीज किया था. इसके बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन आया था. फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी ने देश और समाज हित में फिल्म को बंद करने की घोषणा की ही है. पोस्टर के रिलीज होते ही ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी कि 'जिला गोरखपुर' योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है. फिल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद तिवारी ने अपने बयान में कहाः "समस्त देशवासियों को में ये सूचित करता हूं कि मेरी फिल्म 'जिला गोरखपुर' की घोषणा के तुरंत बाद जन साधारण के द्वारा सोशल मीडिया में दी गई समीक्षा से मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसके बारे में स्वतः विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे है जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नही है किंतु इन कयासों और दुष्प्रचारों से जन साधारण की भाव...