Posts

Showing posts from August, 2018

जितने में एक आम आदमी अपने पूरे महीने का खर्च चलाता है, उतने रूपए एक दिन के खाने पर खर्च कर देते हैं सलमान खान, खर्च जान हैरान रह जाएंगे आप!

Image
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 54 वर्षीय सलमान ने अपने टैलेंट के दम पर पूरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है। 4 दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे सलमान के बारे में यूं तो एक सवाल जगजाहिर है कि वो शादी कब करेंगे, लेकिन एक और बड़ा सवाल ये है कि इतनी शानदार फिटनेस के मालिक सलमान खान अपने रोज के खाने पर कितना खर्च करते हैं। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान के एक दिन के खाने का खर्च कितना आता है। बता दें कि सलमान खान खाने के बहुत शौकीन हैं। वो अपने एक दिन के खाने पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। बता दें कि सलमान खान अपने एक दिन के खाने पर लगभग 8 हजार रुपए खर्च कर देते हैं। वैसे तो कुछ लोगों की एक महीने की ही सैलरी 8 हजार रुपए होती है, लेकिन सलमान इतने रूपए एक दिन में अपने खाने पर खर्च कर देते हैं।  ये होता है नाश्ता हालांकि सलमान अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाएं रखने के लिए अपने खाने में केवल पौष्टिक चीजों को ही शामिल करते हैं। बता दें कि सलमान खान सुबह नाश्ते में बहुत साधारण ही खाते हैं। उनके...

आम्रपाली दुबे ने इन अदाओं से की डांस प्रैक्टिस, वीडियो YouTube पर 30 लाख के पार

Image
:  भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की  यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे  को कहर बरपाना आता है, और वह ऐसा अकसर अपने डांस वीडियो से करती है. इन दिनों आम्रपाली दुबे का जबरदस्त डांस वीडियो खूब धूम मचाए हुए है. भोजुपरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस वीडियो को यूट्यूब (YouTube) पर 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे रिलीज हुए तीन दिन ही हुए हैं. आम्रपाली दुबे इस वीडियो में भोजपुरी सॉन्ग पर डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं. वे कोरियोग्राफर्स के साथ स्टेप सीख रही हैं, और बहुत ही अदाओं के साथ कोरियोग्राफर को फॉलो कर रही हैं. आम्रपाली दुबे का स्वैग इस गाने में देखने वाला है. मजेदार यह कि बैकग्राउंड में भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) भी नजर आ रहे हैं.

शाहरूख खान बोले- हॉलीवुड में काम का कभी नहीं मिला ऑफर

Image
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का कहना है कि उन्हें कभी हॉलीवुड में काम करने का प्रस्ताव नहीं मिला। शाहरूख को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढाई दशक से अधिक का समय हो गया है। बॉलीवुड के कई कलाकार हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं लेकिन शाहरूख ने कभी हॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं किया है।  न्यूज एजेंसी वार्ता के मुताबिक हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, ''मैं बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों की तरफ नहीं देख सकता। मैं चांद को रोज देखता हूं लेकिन उसे छू नहीं सकता। यह शुरुआत ओमपुरी जी से हुई उसके बाद प्रियंका, इरफान और अब नवाज को भी कुछ फिल्में हॉलीवुड से मिल रही हैं लेकिन मुझे कभी हॉलीवुड की फिल्मों का ऑफर ही नहीं मिला।' शाहरुख ने मजाक में कहा कि शायद उनकी इंग्लिश थोड़ी कमजोर है। उन्होंने कहा, 'मुझे हॉलीवुड में टॉम क्रूज बहुत पसंद हैं और मैं कभी न कभी उन्हें हिंदी फिल्म में चांस दूंगा।'

पटना : किसानों के प्रति बैंक उदासीन, कृषि क्षेत्र में विकास की सबसे बड़ी बाधा

Image
नई दिल्ली:  बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) हमेशा कुछ हटकर करने के लिए पहचाने जाते हैं. बेशक  आमिर खान  की फिल्में हों या असल जिंदगी में उनके जीने का अंदाज, हर काम कुछ हटकर होता है. आमिर खान की रक्षा बंधन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें 'लगान' फेम एक्टर अपनी बहनों से राखी बंधवा रहे हैं. लेकिन आमिर खान हमेशा नई मिसाल कायम करते हैं तो रक्षा बंधन के मौके पर भी उन्होंने सारी पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए, अपने दोनों बहनों निखत और फरहत की कलाई पर राखी बांधी है.    आमिर खान ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वे कुछ हटकर करने में यकीन करते हैं. आमिर ने दिखा दिया कि बहनों की कलाई पर भी राखी बांधी जा सकती है क्योंकि बदलते दौर में महिलाएं किसी काम में पुरुषों से कम नहीं हैं. ऐसे में उन्होंने महिला-पुरुष समानता की बात को आगे बढ़ाते हुए एक ऐसी मिसाल कायम की है, जिसकी सोशल मीडिा पर जमकर तारीफ हो रही है. आमिर खान की इन तस्वीरों को लगभग दो लाख बार देखा जा चुका है.   

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video

Image
नई दिल्ली:  कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) गुत्थी से लेकर डॉक्टर मशहूर गुलाटी के अपने किरदारों से दर्शकों को गुदगुदा चुके हैं और बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार भी उनकी एक्टिंग और कॉमेडी के कायल हैं.  सुनील ग्रोवर  ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के 'कॉमेडी नाइट्स वीद कपिल शर्मा' के साथ गुत्थी बनकर आए और छा गए. लेकिन कपिल शर्मा के साथ उनकी कही-सुनी चलती रही और ये दोस्ती टूट गई. लेकिन सुनील ग्रोवर कॉमेडी के दुनिया के बादशाह हैं, और अब वे बॉलीवुड में भी बड़ा हंगामा करने जा रहे हैं. सुनील ग्रोवर सलमान खान (Salman Khan) की अगली फिल्म 'भारत (Bharat)' में एक्टिंग कर रहे हैं, और 'भारत' के सेट पर सुनील ग्रोवर का चार्म जबरदस्त ढंग से चल रहा है. पहले उनका चार्म सलमान खान पर चला तो इस बार बारी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की है. 

रक्षाबंधन 2018 : एकदूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते इंडस्‍ट्री के ये भाई-बहन, PHOTO

Image
रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर के बेहद करीब हैं. रणबीर कपूर बॉलीवुड के टॉप एक्‍ट्रर्स में शुमार किये जाते हैं जबकि रिद्धिमा ने खुद को फिल्‍मी दुनिया की चमक-धमक से दूर हैं. बावजूद इसके दोनों भाई-बहन एकदूसरे के बेहद करीब हैं. लेकिन दोनों एकदूसरे की शिकायत करना भी नहीं छोड़ते. अपने एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि उनके फैमिली व्‍हाट्सएप्‍प ग्रुप में उनकी बहन उन्‍हें सबसे ज्‍यादा परेशान करती हैं. रक्षाबंधन का त्‍योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. यह एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार हर भाई-बहन को पूरे साल बड़ी बेसब्री से करते हैं. आम लोगों में ही नहीं बॉलीवुड सेलीब्रिटीज भी इस त्‍योहार को पूरे हर्षोल्‍लास के साथ मनाते हैं. बॉलीवुड में भी कई ऐसे भाई-बहन हैं जो भले ही खबरों में ज्‍यादा न रहे लेकिन इनके बीच अटूट रिश्‍ता है. आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 5 भाई-बहन की जोड़ी की बारे में बताने जा रहे हैं. इन भाई-बहनों की जोड़ी असल जिंदगी में एकदूसरे के बेहद करीब हैं और इसका रिश्‍ता एक आइडल है. इन्‍होंने हर कदम पर एकदूसरे का साथ दिया. इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए.

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, दो साल तक फिल्मों से इसलिए थे दूर

Image
बॉलीवुड के जूनियर बच्चन अभिषेक दो साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अभिषेक बहुत जल्द ही मनमर्जियां में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म मनमर्जियां 14 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिषेक ने कहा कि उन्होंने जो दो साल का ब्रेक लिया था, उसमें उन्होंने कमाया है, गंवाया नहीं है। अभिषेक ने कहा, 'मेरे पिता अमिताभ बच्चन ने 1991 में पांच साल का ब्रेक लिया था लेकिन उसके बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्हें दोबारा वापसी करने में थोड़ा समय लगा लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। मैंने दो साल का ब्रेक जान बूझकर लिया था क्योंकि मैं ऐसी फिल्में करना चाहता था, जिनके सीन मुझे रात भर सोने न दें। फिल्म में अपने किरदार को लेकर मैं ये सोचता रहूं कि अगला सीन मैं कैसे कर पाऊंगा। मुझे वैसी फीलिंग फिल्मों के माध्यम से नहीं आ रही थी। मुझे ऐसा लगने लगा था कि मैं जो भी फिल्म कर रहा हूं, वह बहुत ही आसान है, जिसके चलते मैंने जानबूझकर फिल्मों से दो साल का ब्रेक लिया।' अभिषेक के इस फिल्म में काम करने का एक...

... तो इस वजह से बॉलीवुड से कोई खास उम्मीद नहीं रखते हैं नसीरुद्दीन शाह

Image
“शतरंज के खिलाड़ी”, “निशांत”, “आक्रोश”, “स्पर्श”, “मिर्च मसाला”, “अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है”, “जुनून”, “मंडी”, “अर्द्ध सत्य”, “जाने भी दो यारो” और “अ वेडनसडे” जैसी कालजयी फिल्मों समेत करीब 200 फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि आज जो फिल्में बन रही हैं उनके “कोई मायने नहीं” है। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि बॉलीवुड और बीते कुछ समय से उसके द्वारा बनाई जा रही फिल्मों से उनका मन भर चुका है। यहां जारी माउंटेन इकोज साहित्य उत्सव के दौरान एक सत्र में शाह ने कहा, “आपको कुछ भी मौलिक, रचनात्मक, आपको सोचने या सवाल पूछने पर मजबूर करने वाला कुछ भी ढूंढने के लिए आपको कड़ी मशक्कत करनी होगी। सब कुछ निरर्थक है। बॉम्बे फिल्म जगत को लेकर आशान्वित नहीं हैं” और उन फिल्मों से खुद को दूर रख रहे हैं जो उत्साहित नहीं करती हैं। 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां...देखें Photo

Image
नई दिल्ली:  बॉलीवुड एक्टर  नेहा धूपिया  (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं. जी हां, आपने सही सुना. नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसका ऐलान किया है, और इस खास मौके की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में नेहा धूपिया अंगद बेदी की बाहों में हैं और अंगद बेदी उनके पेट की ओर इशारा कर रहे हैं. नेहा धूपिया ने इस फोटो के साथ मैसेज लिखा हैः "नई शुरुआत हो रही है...हम तीन...सतनाम वाहे गुरु." इस तरह से काफी लंबे समय से नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है. नेहा धूपिया और अंगद बेदी को इस मौके पर सबसे पहले बधाई देने वालों में मलाइका अरोड़ा खान हैं.      A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)  on  Aug 24, 2018 at 5:44am PDT मलाइका अरोड़ा खान ने नेहा धूपिया को उनके इस स्टेटस पर बधाई दी है. खास बात यह है कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी सरप्राइज मैरिज की न्यूज भी सोशल मीडिया के जरिये ही दी थी. एक बार फिर उन्होंने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की खबर अपने...

Bakrid 2018: आमिर, शाहरुख, सलमान सहित इन बॉलीवुड स्टार्स ने ईद पर कुछ यूं दी बधाई

Image
नई दिल्ली:  बकरीद के मौके पर आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋषि कपूर, वरुण धवन, हुमा कुरैशी और अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने ईद-उल-जुहा पर शांति और समृद्धि की कामना की. आमिर खान ने बुधवार को अपने ऑफिशियल अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, "सभी को ईद की बधाई. ईद मुबारक." '3 इडियट्स' के को-स्टार बोमन ईरानी ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा, "हमेशा खुशी, शांति और समृद्धि मिले." वहीं निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया, "सभी को ईद मुबारक..प्यार, खुशियां और भाईचारा."   Salman Khan ✔ @BeingSalmanKhan Eid Mubarak Sabko .. 1:18 PM - Aug 22, 2018 56.6K 12.9K people are talking about this Twitter Ads info and privacy Aamir Khan ✔ @aamir_khan Wishing everyone a very happy Eid. Eid Mubarak ! Love. a. 12:03 PM - Aug 22, 2018 44.7K 6,544 people are talking about this Twitter Ads info and privacy View image on Twitter Shah Rukh Khan ✔ @iamsrk ...